तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि धान खरीदी केंद्र प्रभारी फर्जी तरीके से खरीदी दर्शाकर ऐसे किसानों का धान बिक्री दिखा रहे हैं जो कभी धान खरीदी केंद्र गए ही नहीं हैऔर न ही धान फसल की उपज ली है| इस तरह के कई प्रकरण सूरजपुर, डुमरिया एवं शिवप्रसाद नगर धान खरीदी केन्द्रों से सामने आए हैं तथा कुछ जगहों पर बिचौलियों के माध्यम से भी फर्जीवाड़ा की शिकायतें मिल रही थी ।गत दिनों पत्रकार वार्ता मे पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित करने की घोषणा की थी|इन सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण राजवाड़े के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा शंकर जायसवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े शामिल हैं| जांच समिति सभी केन्द्रों का दौरा कर प्रभावित किसानों से मुलाकात कर विस्तृत जांच रिपोर्टजिला भाजपा को शीघ्र सौपेंगी।
as

+ There are no comments
Add yours