नर्सिंग कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाकर भारत की कोरोना वैक्सीन का किया स्वागत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

वेस्ट चिरमिरी में स्वच्छता दीदियों द्वारा ध्वजारोहण और सरभोका के नर्सिंग कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाकर भारत की कोरोना वैक्सीन का स्वागत किया है।
नगर पालिक निगम चिरमिरी के वेस्ट चिरमिरी वार्ड क्रमांक 3 में स्वच्छता दीदियों द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण करके अनुपम उदाहरण पेश किया गया इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र गान के साथ-साथ उनके द्वारा देश भक्ति व स्वच्छता संबंधी संदेश भी दिए गए कोरिया जिले ही नहीं वरन नगर पालिक निगम चिरमिरी मे राष्ट्रीय पर्व पर महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देने वाले इस आयोजन में सीता हथेल, माधवी चौदहा , काजल चौदहा , लक्ष्मी , ज्योति मोगरे, रूपा लालपुरी, लक्ष्मी चौदहा , उषा हथेल , विमला, जमुना , सरोज मोहोत स्वच्छता दीदियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया

के बी पटेल नर्सिंग कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाकर कोरोना वैक्सीन का स्वागत किया गया जिसमें 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर के बी पटेल नर्सिंग एंड बी एड कॉलेज में शान से तिरंगा झंडा फहराने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नर्सिंग के छात्राओं द्वारा भारत में बना कोरोना वैक्सीन का स्वागत मानव श्रृंखला बनाकर किया गया।

इस दौरान कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारिक, कृष्णा कश्यप प्रियांशु सिंह हिना अंजुम मालती सिंह साक्षी डेनियल जुगनु सहगल शाहजिदा श्वेता रेनू कंचन लता तिर्की कविता तिर्की समेत अन्य स्टाफ शामिल हुए

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours