तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देषसानुसार जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 27 जनवरी 2021 को ई-कैम्प निःषुल्क कैंसर जाॅच एवं परामर्ष षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के विभिन्न जगहों से 11 कैंसर संभावित मरीजों का उपचार डाॅ0 सी0एम0 त्रिपाठी कैंसर रोग विषेषज्ञ के द्वारा किया गया। इस कैंम्प में 08 पुरूष एवं 03 महिला का उपचार किया गया है। जिसमें से संभावित मुख कैंसर के 09 मरीज तथा ब्लड कैंसर के 01 मरीज एवं रेक्टम कैंसर के 01 मरीज का उपचार किया गया।
डाॅ0 सी0एम0 त्रिपाठी कैंसर रोग विषेषज्ञ, के द्वारा मरीजों का बायोप्सी लेकर उच्च स्तरीय जाॅच के लिए भेजने के लिए कहा गया, साथ ही मरीजों को उच्च स्तरीय जाॅच हेतु सलाह दी गई है। इस षिविर के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ0 शषि तिर्की, एन0सी0डी0 नोडल अधिकारी डाॅ0 दीपक जायसवाल, कीमोथैरेपी प्रभारी डाॅ0 अनिस राम, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला सूरजपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ0 अनिता पैकरा, समस्त खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जिला सूरजपुर, जिला अस्पताल सलाहकार, श्री निलेष गुप्ता, एवं स्टाॅफ नर्स सुनिता सिंह एवं दीपा बघेल का सहयोग रहा।
as

+ There are no comments
Add yours