अपने बीच पूर्व खेल मंत्री को पाकर गदगद हुए खिलाडी ——कोड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह संपन्न

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


छत्तीसगढ के पूर्व खेल मंत्री भैयालाल राजवाडे की मौजूदगी से प्रतियोगता समापन में पहुॅचे खिलाडियो गदगद हो गये । जिले सहित आसपास के क्षेत्र में खासे लोकप्रिय जन नेता के तौर पर अपनी पहचाने जाने वाले भैयालाल राजवाडे ने खिलाडिो से हाथ मिलाकर उनका परिचय लेते हुए उत्साह बढाया। इस दौरान आयोजक मंउल के अंकित शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ था। इस टूर्नामेंट मे विजेता टीम लेदरी और उपविजेता झिमर कॉलरी (म. प्र.) रही, झीमर कॉलरी ने 102 रन का टारगेट दिया था, जिसे लेदरी की टीम ने 10 ओवर में ही पूर्ण कर जीत हासिल कर ली।


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह,नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, जिला मंत्री भाजपा मुकेश जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा रामेश्वर पांडे, भाजपा नेता गणेश ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल राजवाड़े, भाजयुमो सदस्य अंकित शर्मा, रमेश राजवाड़े, अजय मरकाम, सरपंच पंकज सिंह, अभय पांडे, नौरंग सिंह और युवा साथी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours