तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बैकुन्ठपुर सोनहत मार्ग पर खरवत में बना रेल फाटक दो दिन बाद बंद कर दिया जायेगा। जिसकी सूचना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल पथ बैकुंठपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को पत्र लिखकर कहा है कि समपार फाटक संख्या एबी 43 किलोमीटर 970 के-15 और 16 बैकुंठपुर रोड कटोरा रेलखंड पर समपार स्थित को स्थाई रूप से यातायात हेतु बंद कर दिया जायेगा।
जिस कारण लोगो के लिए यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था समपार संख्या एबी43 पर स्थित किलोमीटर 970 के 15 सोलह के लिए एल एच एस रोड अंडरब्रिज के द्वारा 971 के तीन चार से कर दिया गया है जोकि आवागमन हेतु हर पल बिना रोक-टोक के उपलब्ध रहेगा यह आवागमन 30 जनवरी 2021 से पूर्ण रुप से बंद कर दिया जावेगा जिसकी जानकारी मंडल अभियंता विशेष बिलासपुर मुख्य स्टेशन प्रबंधक बैकुंठपुर रोड सहित अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को एवं अन्य उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है इस रोड अंडरब्रिज के वैकल्पिक व्यवस्था के कारण यात्रियों का समय बचत होगा और परिवहन यातायात आसान होगा।
as




+ There are no comments
Add yours