तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर और आसपास के इलाके आज एक बार फिर हल्की बारिष व कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। इतना ही नहीं, ठंड भी बढ़ गई है। मुताबिक मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। वही पर षनिवार और रविवार को न्यूनतम पारा 5 डिग्री रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका मतलब है कि जिले वालों को एक बार फिर से सर्दी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि जिले के वन क्षेत्रो मंे षहरी क्षेत्रो से 2 से 3 डिग्री तापमान वन क्षेत्रो में कम रहता है। कोहरे के कारण गाड़ियों को दिन में लाइट जलाकर धीमी गति से जाना पड़ रहा है।
अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन तक सर्दी का ये सितम बना रहेगा। मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते रहने की संभावना है जिससे तापमान नीचे ही बना रहेगा।
पूरे उत्तर भारत में भी ठंड
मौसम विभाग का कहना कि सप्ताह के आखिर तक उत्तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों न्यूनतम तापमान दर्ज करेंगे। इसके साथ-साथ शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
गेहूं की फसल पर मौसम हुआ मेहरबान
गेहूं की फसल के अनुकूल मौसम होने से किसानों को इस साल बंपर फसल होने की उम्मीद है। कई सालों के बाद ऐसा हुआ है जब गेहूं की फसल की समय पर बुआई हो पाई। अब जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम पूरी तरह से ठंड रहने के कारण किसानों को बेहतर फसल की आस बन गई है। लगातार ओस गिरने से फसल को फायदा हो रहा है। किसानों का मानना है आने वाले दिनों में मौसम अगर फसल के अनुकूल रहा तो रिकार्ड उत्पादन होने की उम्मीद है। टेंपरेचर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो रबी फसलों के लिए अनुकूल है। अब तक किसान फसल में दोबार सिंचाई व यूरिया खाद का छिड़काव कर चुके है। वहीं डंठल मजबूत होने से गेहूं में कल्ला भी बेहतर निकल रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours