ओड़गी एसडीओपी कार्यालय का संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के हाथों हुआ उद्घाटन,आईजी आर पी साय ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


भटगांव विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पारसनाथ राजवाड़े ने ओड़गी में पीसीएण्डआर मद से 19 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सह आवास भवन का रविवार 31 जनवरी 2021 को लोकार्पण किया। उन्होंने जनपद पंचायत अध्यक्ष ओड़गी मनिहारी लाल पैंकरा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा आर.पी.साय, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के साथ पूजा अर्चना कर फीता काट कर तथा शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों व पुलिस अधिकारियों को नये एसडीओपी भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा आर.पी.साय व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने निर्माणाधीन थाना भवन ओड़गी का जायजा लिया और थाना प्रभारी ओड़गी को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, थाना प्रभारी ओड़गी लव कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी भैयाथान रामसाय पैंकरा, चौकी प्रभारी चेन्द्रा आराधना बनोदे, चौकी प्रभारी कुदरगढ़ बसंत गुप्ता, लवकेश गुर्जर, गौतम कुशवाहा, प्रदीप दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours