तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भारतीय जनता पार्टी मंडल सूरजपुर शहर के द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सूरजपुर में किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर वक्तव्य दिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल जिला महामंत्री मुरलीमनोहर सोनी, राजेश महलवाला जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु पूर्व जिलामंत्री शशिकांत गर्ग जिलामंत्री संदीप अग्रवाल पूर्व जिला मंत्री शशि किरण खेस कार्यालय प्रभारी बसन्त कुशवाहा के आतिथ्य में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया । महिला मोर्चा की बहनों ने रंगोली सजाकर एवं सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया एवं अतिथियों के द्वारा भारतमाता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल के द्वारा किए जाने के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है पार्टी की रीति नीति व विचारधारा से अवगत होने का अवसर मिलता है किसी भी व्यक्ति की सीखने की उम्र कभी खत्म नही होती,व्यक्ति जीवन पर्यंत सीखते ही रहता है। यंहा बताई बातों को हमे ध्यान से सुनना है और उसे अपने व्यवहार में लाना है। संगठन में शक्ति होती है और भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसका मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना नही है अपितु समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकाश की रोशनी पहुंचाना है। उद्घाटन सत्र में अपना उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने कहा कि मैं नमन करता हूँ काका लरंगसाय,शिवप्रताप सिंह, मुरारीलाल सिंह, मनोहर कोनेर , राजकुमार अग्रवाल, रामकुमार जैन, केवल राम जैसे अनेकों विभूतियों को जिनके संघर्ष, त्याग एवं तपस्या के कारण हम आज यंहा तक पहुंचें हैं ।
संगठन में काम करने वाले कि कद्र जरूर होती है पार्टी में लगातार काम करते रहने से पहचान और सम्मान दोनों मिलता है।
एक तरफ हमारे देश की मोदी सरकार पूरे विश्व मे अपना डंका बजा रही है वंही दूसरी ओर प्रदेश सरकार गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है पूरे प्रदेश में लुट खसोट का माहौल है भ्रष्टाचार ,गुंडागर्दी,चरम पर है पूरे प्रदेश में गरीब, मजदुर,किसान, युवा,व्यापारी,कर्मचारी,महिलायें,आम आदमी प्रदेश सरकार से तंग आ गया है। इसलिए हमें इस सरकार का हर मोर्चे पर विरोध करना होगा उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता बैजनाथ कस्यप जी के द्वारा किया गया। समापन उद्बोधन में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा की केंद्र की जनकल्याण कारी सरकार लगातार जनहित के काम कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्माननिधि,प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्वला योजना,जनधन खाता खुलवाना, 5 लाख के स्मार्टकार्ड, मुद्रा योजना,हर घर शौचालय, हर घर नल जैसी अनेकों योजना बनाकर लोगों का भला कर रही है वंही सर्जिकल स्ट्राइक हो या धारा 370 हटाना राममंदिर निर्माण से लेकर देशहित मे मजबूत निर्णय ले रही है हम आज संकल्प लेकर जाएं कि हम संगठन के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी को और मजबुत बनाएंगे। उक्त सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यालय प्रभारी बसंत कुशवाहा के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में विषय वक्ता के रूप में प्रथम सत्र में संजय भारत जी ने अपना विचार परिवार विषय पर विचार रखे जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सतीष गर्ग ने की द्वितीय सत्र में विषय वक्ता वीरेंद्र जायसवाल जी ने व्यक्तित्व विकास एवं हमारी कार्यपद्धति तथा संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर विचार रखे जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेत्री सकुन्तला पाठक ने की ,तृतीय सत्र में वक्ता राजेश कुशवाहा जी ने सोशल मीडिया विषय पर अपने विचार रखे जिसकी अध्यक्षता अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन सोनवानी जी ने किया ,चतुर्थ सत्र में वक्ता श्री थलेश्वर साहुजी के द्वारा भाजपा का इतिहास विकास व अंत्योदय प्रयत्न पर विचार रखे जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलामंत्री शशिकिरण खेस जी ने की, कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री अरविंद मिश्रा ने किया आभार महामंत्री आनंद सोनी ने किया ।उसके बाद पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा एवं अन्य अतिथियों के द्वारा ध्वज अवतरण करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई उक्त मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग , सुरेश सिंह,राजेन्द्र अग्रवाल उमाशंकर वैष्णव,शंकर जिंदिया,लाल साय बैगा, रमेश अग्रवाल,संजय केजरीवाल, कृष्ण मंगल,विनोद साहु,पुनीत मित्तल शांति सिंह, वृन्दा जायसवाल, सुमन सिंह,रेणु सोनी,कौसल्या सिंह तारा,वृंदा जयसवाल, चौधरी, राजेश साहु, लक्ष्मण कसेरा,भोलाशंकर साहु, प्रसुन गोयल,अनिल साहु, उर्मिला भगत ,प्रमोद तायल, संजय रोहिल्ला,त्रिपुरारि साहु,मनोज सोनी, संदीप जायसवाल, तारा चौधरी,बजरंग राजवाड़े,विशाल गुप्ता,किसन देवांगन,जनक साहु,लाल मोहम्मद, भुनेश्वर साहु,विक्की सोनवानी, दिलीप साहु, शिवशंकर साहु,पार्षद अजय सिंह,सुरेंद्र देवांगन,सत्यनारायण गुप्ता,अशरफ इराकी,प्रीतम सोनी,सुमन सिंह, सरोज साहू ललिता तिवारी,राजु देवांगन,राजपाल साहु, सत्यनारायण गुप्ता गिरवर राजवाड़े प्रीतम सोनी रामलाल,मोहन ठाकुर गोविंदा साहु,राजु साहु, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours