सामान्य सभा की बैठक में जिला अधिकारियों ने दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा संकल्प पत्र भरकर मनाया गया नषा मुक्ति दिवस,

षनिवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने विभिन्न विभागों में चल रही जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की और सदस्यों की मांग व समस्याओं के निराकरण के आवष्यक निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ कुणाल दुदावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत वेदांती तिवारी और सदस्य दृगपाल सिंह, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती चुन्नी पैकरा, विजय राजवाड़े, श्रीमती ज्योत्सना राजवाड़े, श्रीमती फूलमती सिंह, रविषंकर सिंह व सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित वनमंडलाधिकारी श्री विवेकानंद झा ने मनेन्द्रगढ़ वनमंडल मंे हो रहे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होने सदस्यों से आग्रह किया की वनाधिकार आधारित भूमि पर विकास के साथ वन समितियों के माध्यम से ग्राम विकास की योजना बनाई जानी है इसके लिए आप सभी अपने क्षेत्र में उक्त बैठक में अवष्य उपस्थित रहें। इसके बाद सभी विभाग प्रमुखों ने क्रम से अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सदस्यों के द्वारा विभाग से अपेक्षित जनता की मांगों के बारे में अवगत कराया गया। रविषंकर सिंह तथा अन्य सदस्यों ने कुछ स्थानों पर आंगनबाड़ी भवन तथा विद्यालय भवन पुराने होने के कारण उनके स्थान पर नए भवन बनाए जाने की मांग रखी। इस पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने सभी जर्जर भवनों के प्रस्ताव बनाकर राज्य को प्रेषित किए जाने के निर्देष दिए।
सामान्य सभा की बैठक के दौरान महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों और षासकीय सेवकों द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नषा मुक्ति दिवस के अवसर पर नषा मुक्ति संकल्प पत्र भरा गया और सदन में इस पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित उप संचालक पषु चिकित्सा विभाग डा एस के मिश्रा ने बताया कि अब तक गौठानों में 1114 पषु चिकित्सा के केंप आयोजित किए गए हैं। उन्होने पषुआंे के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी। उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने कुड़ेली में हुए ब्लाक प्लांटेषन की सुरक्षा के लिए उपाय करने पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर जिला पंचायत सीइओ ने उद्यान विभाग के सहायक संचालक को जल्द आवष्यक कदम उठाने के निर्देष दिए।


मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डा विनय षंकर सिंह के द्वारा सामुदायिक बाड़ी विकास की जानकारी पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के अभिसरण से पंजीकृत श्रमिक किसानों के सामुदायिक बाड़ी में फलोद्यान और उसके बीच अंतवर्तीय खेती से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को इस योजना के लाभ के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को तैयार करने का आग्रह किया। सदस्य श्री रविषंकर सिंह ने जनकपुर क्षेत्र में रेषम कीट पालन की बेहतर संभावनाओं के लिए एक कंेद्र खोले जाने की मांग की। इस पर जिला पंचायत सीइओ ने विभागीय अधिकारियों के कार्य प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करने के निर्देष दिए। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के अंत में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री दुदावत ने कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर के मार्गदर्षन में बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकेली के गौठान में ज्योति स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर से बनाए जा रहे गमलों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। इसके साथ ही इसके प्रचार के लिए उन्होने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी सदस्यों को इन गमलों में लगाए गए पौधे प्रदान किए। इस दौरान कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, वनमंडल, जल संसाधन विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अंत्यावसायी, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सहायक संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू, सहायक परियोजना अधिकारी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours