तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
केंद्रीय आम बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताते हुए प्रदेश को कुछ भी नही देने की बात कही है। कां्रगेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर का कहना है कि यह बजट भी पुरानी बोतल में नई शराब जैसा है। किसानों को लेकर भी जो घोषणाएं की गई, वह झूठी हैं। वहीं टैक्स स्लैब को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि यह बजट कोरोना काल में भी अर्थव्यवस्था को षक्ति प्रदान करने वाला बजट है और इसमें सभी के कल्याण के लिए प्रावधान है। यह सबको राहत देने वाला बजट है ओर इससे देश मतबूत हुआ है।
भाजपाईयो ने सराहा
फोटो – भैया लाल राजवाडे
पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे का कहना है कि बजट काफी उम्मीदों भरा है किसान, कामगार से लेकर आम करदाता और छोटे व बड़े कारोबारी तक, सभी की नजर बजट पर है कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित ये वर्ग अपने लिए राहतों की उम्मीद कर रहा है।
फोटो – श्याम बिहारी जयसवाल
पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि इस बजट में कोरोना महामारी की विभीषिका से धीरे-धीरे उबर रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मोदी सरकार किस तरह के फैसले उठाने जा रही है। किसानों के लिए पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज लाने से उत्पादन खराब होने से बचेगा।
फोटो – चंपा देवी पावले
पूर्व विधायक चंपा देवी पावले का कहना है कि ग्रामीण स्तर से पैसा आएगा तो निश्चित रूप से व्यापार बढ़ेगा। जैविक खेती और ऑनलाइन मार्केटिंग की बात जो सरकार ने की है वह स्वागत के योग्य है। इस बार इंकम टैक्स का स्लैब का बदलाव यह टैक्स स्लैब पहले से चले आ रहे टैक्स स्लैब से अलग रहेगा।
फोटो – गुडडू मिश्रा
जिले के बडे ठेकेदार गुडडू मिश्रा का कहना है कि बजट काफी उम्मीदों भरा है किसान, कामगार से लेकर आम करदाता और छोटे व बड़े कारोबारी तक, सभी की नजर बजट पर है। कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित ये वर्ग अपने लिए राहतों की उम्मीद कर रहा है।
फोटो – देवेन्द्र तिवारी
भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश की रीढ़ की हड्डी किसान और व्यापारियों को माना जाता है, सरकार ने बजट में इन्हें टैक्स से राहत दी है। बजट में टैक्स स्लैब ऐसा किया गया है कि हर व्यक्ति का कुछ न कुछ रकम बचेगा। सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं।
फोटो – बसंत राय
इसके अलावा किसानों के लिए यह बजट बेहतर साबित होगा। वित्त मंत्री ने हेल्थ के बजट में इजाफा किया है वित्त मंत्री ने कोई नया टैक्स न लगाकर इंडस्ट्री को राहत देने की पहल की है सरकार राजकोषीय घाटे की परवाह न करते हुए सरकारी खर्च बढ़ाने का एलान किया है।
फोटो – पंकज गुप्ता
वित्त मंत्री ने बजट में 6 पिलर्स के नाम, स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी, और अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन, गिनाए हैं।
फोटो – अंचल राजवाडे
भाजपा युवा नेता अंचल किशोर राजवाडे ने कहा कि वित्तमंत्री नें इस बार के बजट में किसानों की आय पर सरकार का पूरा ध्यान है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार हर उपाय कर रही है। बजट में भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए एमएसपी को लागत से डेढ़ गुना बढ़ाने की बात कही गई है । किसानों के लिए किया गया बड़ा ऐलान, अब लागत से डेढ़ गुना ज्यादा मिलेगी ।
फोटो – अनुराग दुबे
गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे का कहना है कि वित्त मंत्री ने कोई नया टैक्स न लगाकर इंडस्ट्री को राहत देने की पहल की है। बजट में 6 पिलर्स के नाम, स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी, और अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन, गिनाए है।
कां्रगेसियो ने लिया आडे हाथ
कांग्रेसियो ने बताया निराशा का बजट
फोटो – नजीर अजहर
कां्रगेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसान आंदोलन जारी है देश में नाराज चल रहे किसानों और कृषि सेक्टर के लिए केंद्र की मोदी सरकार किसी बड़े ऐलान का नही होने से किसान वर्ग निराष है। नए कृषि कानून को निरस्त करने और एमएसपी पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग पर सरकार खरी नही उतरी है।
फोटो – गुलाब कमरो
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा कि नए कृषि कानून को निरस्त करने वाली सबसे अहम मांग के साथ ये मांग व पीएम किसान सम्मान निधी राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 24 हजार सालाना किये जाने की मांग पूरी नही होना एवं केसीसी लिमिट को दोगुना नही किया जाना निराषाजनक है।
फोटो – अम्बिका सिंह देव
बैकुन्ठपुर विधायक अम्बिका सिंह देव कहा कि खेती को भी मनरेगा से जोड़ना चाहिए था इससे श्रमिकों को काम भी मिल जाता और किसानों को खेती के लिए आसानी से मजदूर उपलब्ध हो जाते । सालो से किसान तो घाटे का सौदा कर ही रहा है और मौजूदा समय में भी हालात ऐसे ही हैं । बजट निराषा भरा ही कहा जायेगा।
फोटो – डाॅ विनय जयसवाल
मनेन्द्रगढ विधायक डाॅ. विनय जयसवाल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बजट छोटे कारोबारियों की मदद को कोई मदद नही मिली । जीवन बचाने के लिए हेल्थकेयर खर्च बढ़ाएं तो हैं पर ये प्रर्याप्त नही लगता है। कोरोना महामारी के बाद यह पहला बजट है। जिसे निराषा भरा ही कहा जायेगा।
फोटो – मुख्तार अहमद
वरिष्ठ कां्रगेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश की अर्थव्यवस्था के ‘ध्वस्त होने’ के लिए जिम्मेदार है प्रधानमंत्री मोदी । पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है।
फोटो – प्रदीप गुप्ता
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस बजट से हमारे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल सकतीं प्रधानमंत्री अक्षम हैं, लेकिन इस विफलता का असली कारण आरएसएस की ओर से देश में नफरत फैलाना है भाजपा ने देश को कमजोर कर दिया है और वह उनके सामने खड़े नहीं हो सकते।
as
















+ There are no comments
Add yours