तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एस एन राठौर ने जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में नन्हें बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियों दवा पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ रामेष्वर शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ एस.के.गुप्ता, आर.एम.ओ योगेन्द्र चैहान, डीएएम सुधांषु श्रीवास्तव उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री राठौर ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपेक्षित सहयोग के लिए आम नागरिकों से अपील की है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के 89 हजार 977 बच्चों को बूथ लेवल पर सघन पल्स पोलियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुरूप इन बच्चों को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत दवा पिलाई जाएगी।
इसी तरह बूथ लेवल पर यदि कोई बच्चे पल्स पोलियों की दवा पीने से छूट जाते है तो ऐसे बच्चों को 1 एवं 2 फरवरी को स्वास्थ्य एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर पल्स पोलियों की दवा पिलायी जायेगी। उन्होनें बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाने के लिए जिले में व्यापक व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले के पांचों विकासखण्डों में सघन प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु पाॅच वर्ष से कम आयु के अपेक्षित बच्चे की संख्या 89 हजार 97, 880 टीकाकरण बूथ , घर-घर जाकर टीकाकरण करने वाली 898 टीम, ट्रांजिट टीम टीकाकरण स्थल 15, मेला एवं बाजार स्थलों की संख्या 13 एवं 08 मोबाइल टीम टीकाकरण स्थलों के रूप में तैयारी की गई है। इस अभियान के सतत निगरानी के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर माॅनिटरिंग दल का भी गठन किया गया है।
as


+ There are no comments
Add yours