तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
न्यू लाईफ हेल्थ एवं एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में टीकाकरण पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ के षिक्षिका मिस पूजा केवट के द्वारा कार्यषाला आयोजित किया गया। टीकाकरण- किसी बिमारी के विरुद्ध प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित करने के लिए जो दवा खिलायी/लगायी जाती है उसे टीका कहते है यह क्रिया टिकाकरण कहलाती है। संक्रमण रोगो की रोकथाम के लिए टिकाकरण सर्वाधिक प्रभावी एवं सबसे सस्ती विधी ह,ै टीकाकरण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबुत बनाता है। भारत में टीकाकरण कार्य मुख्यतः जन्म से लेकर पाँच वर्ष के बच्चो में लगाया जाता है जैसे बी.सी.जी, ओ.पी.वी., रोटावायरस, पेंटावैलेन्ट, हैपेटायटीस-बी, डी.पी.टी. एम.आर. आदि।
भारत में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा मिषन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत डिपथिरीया, टीटनस, पर्टुसिस, हैपेटायटीस-बी, पोलियो, मिजल्स, ट्यूबरक्युलोसिस मुख्यतः टिके शामिल है। कोल्ड चेन- टीको के उत्पादन स्थल से उपयोग स्थल तक उचित तापमान पर टीको को स्टोर और ट्रांसपोर्ट करने की एक प्रणाली है, टीको को 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान तक स्टोर कर के रखा जाता है। इसके अलावा छात्र छात्राओं को वैक्सीन वाॅयल मोनिटरिंग के महत्व एवं उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया, ए.ई.एफ.आई. के अन्तर्गत टीकाकरण के बाद होने वाले असमान्य लक्षण जैसे बुखार आना, शरीर में लाली एवं सूजन आदि लक्षणों के बारे में बताया गया।
इस पूरे कार्यषाला का आयोजन मुख्य अतिथी डाॅ. प्रिंस जायसवाल एवं डाॅ. अपराजीता शर्मा के उपस्थिति में हुआ। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए छात्र- छात्रओं को कार्यषाला के माध्यम से सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर कोरोना के दौरान टीकाकरण के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours