स्वयं सेवकों ने बढचढकर दिया पोलियो टीकाकरण में सहयोग

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले क्षेत्रीय रासेयो निदेशालय के निर्देशानुसार पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में सहयोग के साथ जागरूकता रैली तथा घर-घर जाकर छोटे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ टीकाकरण केंद्र तक ले जाने में सहयोग तथा आस पास के परिवारों में टीकाकरण की उपयोगिता एवं जागरूकता के कार्य करने का आह्वान किया गया था। जिसमें स्वयं सेवकों ने निःस्वार्थ भाव से सहयोग किया। सोनिया-ग्राम ओड़गी, सीमा राजवाडे़-ग्राम चेर, सुष्मा कुर्रे-ग्राम कोटकताल, स्नेहा पैकरा-ग्राम आनी, सरस्वती एवं फूलेश्वरी-ग्राम जूनापारा, रितु राजवाड़े-ग्राम मझगवां, नीलम-ग्राम बरपारा, सुमित्रा ने पोलियो की खुराक पिलाने में मितानिनों की सहायता की तथा अपने घर के आस-पास लोगों को जागरूक किया। सभी छात्राओं को प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रंजना नीलिमा कच्छप एवं समस्त स्टाॅफ डाॅ कामिनी, के.जेड.उस्मानी, रितेष गुप्ता, विपिन सिंह, महेन्द्र कुमार कुर्रे, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा एवं बिनयामिन लकड़ा द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours