तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
कोरिया जिले के चिरमिरी जो की एसईसीएल कोयले का उत्खनन करता है वही हल्दीबाड़ी स्थित शहर में 1 फरवरी की रात लगभग 9:00 से 10:00 के बीच जमीन फटने से जहां एक मकान गिर गया है वहीं सड़कों और जमीनों में मोटी मोटी दरारें पड़ गई हैं और उन दरारों से धुआ निकलने लगा है वही समाचार मिलने तक शासन प्रशासन का कोई भी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित नहीं रहे ना ही साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड चिरमिरी का कोई कर्मचारी घटना स्थाल पर पहुंचे लेकिन आजसुबह नगर निगम चिरमिरी के अधिकारियों और एस ई सी एल प्रबंधन समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है।
गौरतलब हो कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड चिरमिरी खुली खदान और बंद खदान के माध्यम से कोयले का उत्खनन करता है साथ ही नीचे कोयले के भंडारण में आग लगे होने के कारण जगह जगह से जहरीले धुआं निकलते रहते हैं आज की हुई इस घटना में जहां जमीन फट गई वही एक मकान भी गिर गया हालांकि मकान गिरने से किसी की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिस प्रकार से कहा जाता है कि चिरमिरी अंगारों पर बसा हुआ एक शहर है जहां कभी भी हादसे हो सकते हैं किंतु स्थानीय शासन प्रशासन के नुमाइंदे और जनप्रतिनिधि सिर्फ महज खानापूर्ति कर रहे हैं शायद इनको किसी बड़े हादसे का इंतजार है।


+ There are no comments
Add yours