तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
जीएम कंपलेक्स (मालवीय नगर ) यात्री प्रतिक्षालय में विक्षिप्त महिला का खून में सना हुआ शव मिला जिससे कि इलाके में हड़कंप मच गया।
जिस जगह यह घटना हुई है उस जगह से पोड़ी थाना महज 100 मीटर की दूरी पर ही है और वेस्ट चिरमिरी सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने ही बस स्टैंड है।
मिली जानकारी के अनुसार 1/2/2021 को तकरीबन 4:00 बजे एक कपड़े बेचने वाले ने पोंडी पुलिस को सूचना दी कि एक महिला बस स्टैंड में सो रही है और आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है इसकी सूचना मिलते हैं पोड़ी पुलिस मौके वारदात की जगह पर पहुंची तो देखा कि महिला के चारों ओर खून फैला हुआ था जिसे देखते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिरिमिरी भेज दिया। उसके उपरांत मर्ग कायम करते हुए जांच में जुट गई है और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।
पूरी घटनाक्रम को देखते हुए प्रथम दृष्टि से हत्या का अंदेशा बताया जा रहा है। जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है
as

+ There are no comments
Add yours