तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
भारत सरकार की मजदूर विरोधी,उद्योग विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हसदेव एरिया के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी 04 मुख्य मांग है जिसमें मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लिया जाय एवं 44 श्रम कानून बहाल किया जाए , कोयला उद्योग के निजीकरण पर रोक लगाई जाए ,
किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिया जाए और किसानों पर दमनात्मक कार्यवाही बंद किया जाए इस दौरान मजदूर यूनियन एटक,एचएमएस, इंटक,सीटू और एसईकेएमसी यूनियन के पदाधिकारी व सदस्ययों ने भारत सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर अपनी मांग रखी । एटक क्षेत्रीय सचिव हसदेव क्षेत्र कन्हैया सिंह ने कहा कि हमारा धरना प्रदर्शन केंद्र सरकार के विरुद्ध किया है।जो कि मजदूर विरोधी,किसान विरोधी कार्य कर रही है। आज बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजीकरण करने जा रही है इस प्रकार के कानून से देश में और भी बेरोजगारी बढ़ेगी इसी को लेकर सेंट्रल आह्वान पर हम सभी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
as


+ There are no comments
Add yours