प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेकेदार ने साल भर बीतने पर भी कामत नही किया शुरु

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 1 साल से बीतने को हैऔर टेंडर का कार्य ठेकेदार के द्वारा अभी तक कर्म प्रारंभ नहीं किया गया जर्जर सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने से सड़क की हालत और भी जर्जर हो गई है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना एवं आने जाने में क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दिए गए समय अवधि में ठेकेदार के द्वारा कार्य नहीं किए जाने से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं और कार्य जल्द प्रारंभ नहीं होने से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उग्र आंदोलन करने की भी बात कही जा रही है।

लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से कटिन्दा लोसगी कुन्नी पहुंच मार्ग दूरी 6. 50 किलोमीटर लागत 164.91 लाख का टेंडर किया गया था जिसका कार्य प्रारंभ दिनांक 17 मई 2020 को कार्य प्रारंभ किया जाना था परंतु ठेकेदार और विभाग के आला अधिकारियों की लापरवाही के कारण लगभग 1 साल बीतने को हैं फिर भी अभी तक सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है जिसके कारण यह मार्ग जगह जगह में बड़े-बड़े खड्डे एवं जर्जर अवस्था में देखे जा सकते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा आने वाले राहगीरों एवं मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों के दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं जिसे देखते हुए लखनपुर विकासखंड के क्षेत्रवासियों युवा मंच के द्वारा सरगुजा कलेक्टर से मांग किया गया है कि उक्त सड़क को 15 दिवस के अंदर प्रारंभ किया जाए अन्यथा सड़क कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा।

जिस तरह से लंबे अरसे बीतने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने की वजह से क्षेत्रवासियों के द्वारा चर्चा है कि दस्तावेजों में सड़क कार्य प्रारंभ बताया जा रहा है तथा बोर्ड ठेकेदार के द्वारा लगवा दिया गया है तथा जिससे यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार्य प्रारंभ किया गया होगा कुछ राशि ठेकेदार के द्वारा आहरण भी किया जाने की आशंका क्षेत्रवासियों की जा रही है।

वही ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में पहुंचने का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मुख्य मार्ग होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ जिस तरह से ठेकेदार एवं विभाग के आला अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं जिससे स्पष्ट होता है कि सड़क का निर्माण कार्य कभी प्रारंभ होने की स्थिति में नहीं है जिसके कारण क्षेत्रवासियों के द्वारा विभाग इन ठेकेदार के प्रति जन आक्रोश की भावना बढ़ती जा रही है।

इस विषय प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के उप अभियंता सौरभ पांडे से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इनकार किया गया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours