तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बीते दिवस पीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समापन समारोह संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यवत कुमार सिंह की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मंे जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, वेदांति तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष आशा साहू, सरपंच गायत्री सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
खचाखच दर्शकों से भरें स्टेडियम मंे फाईनल मैच चिरमिरी एवं पीसीसी राज नगर के बीच खेला गया जिसमें चिरमिरी 11 ने राजनगर की टीम को हटाकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। अतिथियांे द्वारा पारितौषिक वितरण किया गया। विजेता चिरमिरी 11 टीम के कप्तान को 3500/- रूपये नगद व विजेता ट्राफी व उपविजेता पीसीसी राजनगर की टीम को 1500/- रूपये नगद व ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि, जो हार या जीत के अर्थ को समझ लेता है।
वही भविष्य मंे आगे बढ़ता है। उन्होनें उपविजेताटीम के खेल की भी सराहना भी कि और कहा कि, भविष्य में उन्हें मेहनत कर अपने खेल को और ज्यादा सुधारने का प्रयास करना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत यवत कुमार सिंह ने इस अवसर पर स्टेडियम के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया और कहा कि, खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए पटना में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि, वर्तमान स्टेडियम में बिजली, पानी सहित अनेक मूलभूत आवश्यकताओं के सुधार की ओर ध्यान दिया जाना चाहिये। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नजीर अजहर और योगेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि, प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इसीलिये खेल को बढ़ावा देने में आयोजकों की भूमि महत्वपूर्ण होती है।
as

+ There are no comments
Add yours