तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
पूर्व मंत्री स्व. रामचन्द्र सिंहदेव की स्मृति में शिवपुर चरचा नगर पालिका परिषद् द्वारा कुमार गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है। नगरपालिका परिषद् के कार्यालय के निकट बनने वाले उक्त उद्यान को आर्कषक और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए जिसमें कई प्रकार की सुविधायें प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री की प्रतिमा लगायी जावेगी
पूर्व वृत्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. रामचन्द्र सिंहदेव के प्रति क्षेत्र की जनता व पार्षदों आदि की आस्था को देखते हुए कुमार गार्डन बनाने का निश्चय किया गया था। स्व. रामचन्द्र सिंहदेव कोरिया जिले के लिये ही नहीं वरन् पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिये जाने जाते हैं। श्री लकड़ा की स्वयं भी उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थे। नगर पालिका परिषद् में सर्वसम्मति से उनकी स्मृति से बनाये जा रहे कुमार गार्डन में उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।
उत्तरोत्तर होगा कुमार गार्डन का विस्तार
इस संबंध मंे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया है कि, कुमार गार्डन पर 40 लाख रूपये का व्यय अनुमानित है। इसका निर्माण कार्य प्रारंभिक स्तर पर है और क्रमशः इसका विस्तार किया जायेगा। कुमार गार्डन मंे लाईटिंग बच्चों के लिये झूले आदि का निर्माण, प्रतिमा स्थापना, फैाव्वारे आदि का निर्माण प्रस्तावित है।
as

+ There are no comments
Add yours