तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र में सिलसिले वार दो हत्या करने वाला अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों 29 जनवरी को रात में मोहन कालौनी निवासी
रतन बाई उर्फ लंगडी बसोर उम्र 55 वर्ष को अज्ञात बदमाश द्वारा घर में सोते समय सिर में प्राणघातक चोट पहुंचा कर हत्या किया गया।
जिसमे प्रार्थी राम बसोर के द्वारा चिरमिरी थाना में अपराध क्रमांक 31/2021धारा 302 पंजीबद्ध कर चिरमिरी प्रभारी। अश्विनी सिंह द्वारा विवेचना की जा रही थी।
इसी दौरान दिनांक 1 फरवरी 2021 को यात्री प्रतीक्षालय पौड़ी में एक विक्षिप्त महिला उम्र करीब 50 वर्ष जो मृत हालत में मिली जिसके सिर में चोट होकर खून बहा हुआ था जिसमें मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के आधार पर सिर पर आई चोट जो की हत्या किया जाना पाया गया जिसमें अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना पोड़ी में अपराध
दर्ज कर 302 धारा पंजीबद्ध किया गया था।
जिसमें क्षेत्र में लगातार तीन दिनों में दो हत्याकांड होने से पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंहके निर्देशन एवं सीएसपी चिरमिरी पीपी सिंह के सतत निगरानी में थाना चिरमिरी और थाना पोडी के थाना प्रभारी अश्वनी सिंह और अनिल साहू समेत स्टाफ द्वारा टीम बनाया गया जिसमें गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र 72 घंटे के अंदर ही आरोपी को ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की गई है।
हत्याकांड में आरोपी संतोष पनिका पिता सोनसाय पनिका उम्र 30 वर्ष निवासी 44क्वाटर दफाई पोड़ी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है जोकि आदतन चोर है। जिसमेंहिरासत में लेने पर पूछताछ के दौरान दोनों घटना में अपराध करना कबूल किया।
ज्ञात हो कि आरोपी द्वारा मोहन कॉलोनी में रत्नाबाई उर्फ लंगडी बसोर के घर चोरी करने की नियत से घुसा था इसी दौरान रत्नाबाई उठ गई और चिल्लाने लगी तब आरोपी ने हाथ में लिए हुए लोहे की राड से रत्नाबाई के सिर में प्राण घातक चोट पहुंचाया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई आरोपी द्वारा उसे कमरे के पेटी से एक जोड़ा चांदी का पायल, मोबाइल एवं ₹70 चिल्लर चोरी करना कबूल किया है।
इसी प्रकार 1 फरवरी को भी यात्री प्रतीक्षालय पोड़ी में विक्षिप्त महिला शीतल शर्मा उम्र 50 वर्ष को भी हत्या करना स्वीकार किया है जिसमें या विक्षिप्त महिला के पास चोरी करने के नियत सही गया थाके चिल्लाने और विरोध करने पर आरोपी द्वारा पत्थर को उठाकर सिर में मार कर चोरी में ₹2 का नोट मिलना कबूल किया है।।
हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड और पत्थर और चोरी का समान बरामद
आरोपी संतोष पनिका के द्वारा हत्या में प्रयुक्त लोहे की राडपत्थर बरामद कर लिया गया है और चोरी का सामान भी बरामद किया गया है जिसमें चांदी का पायल जिसकी कीमत ₹4000 है एक जिसकी कीमत 15 सो रुपए तथा आरोपी के खून लगे कपड़े बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
कार्रवाई मैं चिरमिरी थाना प्रभारी अश्वनी सिंह पोड़ी थाना प्रभारी अनिल साहू उप निरीक्षक संदीप सिंह राकेश शर्मा विनय तिवारी प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह समरीत मरावी, आरक्षक धर्मेंद्र पटेल रामलाल भरत जयसवाल आनंद लकड़ा, रियाज खान बाबूलाल चंद्रसेन ठाकुर यशवंत सिंह विनोद तिवारी प्रभात गिरी पहलवान सिंह जितेंद्र खांडेकर विनीत चुके सुशील भगत हेमंत मींस एनसीओ अजय दुबे और सैनिक रामजी गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
पीपी सिंह सीएसपी चिरमिरी”3 दिनों के अंदर में दो अंधे हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में पोड़ी थाना और चिरमिरी थाना के द्वारा टीम बनाया गया जिसमें सीसीटीवी कैमरा के द्वारा सुराग लगा जिसमें आरोपी संतोष पानिका ने मोहन कॉलोनी और पोडी प्रतीक्षालय में अपराध करना कुबूल किया है हत्या में प्रयुक्त लोहे के राड और पत्थर भी बरामद किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours