तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 के चयन मे अनियमितता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को राजीव गाँधी चैक,चरचा कालरी पर लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ का पुतला जलाया और भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष एव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मार्गदर्शन मे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 मे अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशीत युवाओं ने पीएससी का पुतला दहन किया ।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने बताया कि आज छत्तिसगढ़ के समस्त जिलों सहित कोरिया जिला मे आक्रोशित युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने पुतला जलाया है,जब तक इस अव्यवस्थित सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओ के साथ अन्याय और अत्याचार होता रहेगा तब तक युवा मोर्चा इन युवाओं के हक के लिए सदैव लडता रहेगा और इस कुम्भकर्णीं नीन्द मे सोयी सरकार को जगाने का काम करती रहेगी।
as


+ There are no comments
Add yours