तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बर्ड फ्लू का असर विगत 1 महिने से पोल्ट्री उद्योग पडा है कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद राज्य में शासन-प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया था जिले के पोल्ट्री व्यवसायी मुर्गी पालन को लेकर एहतियात भी बरत रहे हैं। इधर बर्ड फ्लू की बात सामने आने के बाद खपत में 20 फिसद तक की कमी आ गई है। वहीं पोल्ट्री कारोबारियों को उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।
बर्ड फ्लू के दस्तक के बाद कहीं कौओं की मौत हो रही है तो कहीं मुर्गियां भी मर रहीं हैं। बर्ड फ्लू फैलने के बाद जिले में पोल्ट्री उद्योग प्रभावित होने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 135 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाली मुर्गियों की कीमत 20 रुपये कम हो गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कई पोल्ट्री व्यवसायी फिलहाल मुर्गी पालन से कतरा रहे हैं।
कई पोल्ट्री फार्म में अभी भी मुर्गियां पल रही है। ऐसे फार्मर फिलहाल मुर्गियां बेचने से कतरा रहे हैं, क्योंकि थोक में भी मुर्गियों की कीमत कम हो गई है। बर्ड फ्लू के दस्तक की चर्चा के बीच जिला प्रशासन द्वारा भी पोल्ट्री कारोबारियों को एहतियात बरतने निर्देशित किया गया । किसी भी तरह की बीमारी का लक्षण नजर आने पर तत्काल उपचार कराने व प्रशासन को सूचना देने कहा गया है। बर्ड फ्लू के दस्तक के बीच पोल्ट्री व्यवसाय आंशिक रूप से प्रभावित हो गया है। मुर्गियों की कीमत में गिरावट आई है, वही पर जिले के पोल्ट्री व्यवसाय नसीम का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू कहीं नहीं फैला है। इसे लेकर लोगों में जो भ्रम था वह दूर हो गया है और बाजार में जल्द सुधार आने की उम्मीद है।
as

+ There are no comments
Add yours