तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
केंद्र सरकार द्वारा लगातार घरेलू एलपीजी, डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि की जा रही है, इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत करने के बाद 25 रुपये की वृद्धि घरेलू गैस सिलेंडर में कर दी गई है। वहीं, डीजल तथा पेट्रोल में प्रतिदिन वृद्धि एक सामान्य बात हो कर रह गई है। हालात यह है कि रविवार को नजीर अजहर पेट्रोल पंप के दामो के अनुसार 86.17 लीटर तथा डीजल 84.19 लीटर तक जा पहुंच चुका है। घरेलू गैस सिलेंडर तथा डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। मध्यमवर्गीय परिवार एक तरह से बढ़ती हुई महंगाई से कराह रही है, किंतु इसे विडंबना ही कही जा सकती है
महंगाई हुई बेलगाम
डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि होने से इसका असर आम लोगों को जन जीवन पर पड़ रहा है। वहीं, इनके बढ़ते दामों के चलते बाजार में भी महंगाई बेलगाम हो चुकी है। रोजमर्रा की सभी चीजों पर महंगाई का असर अब सीधा सीधा देखने को मिल रहा है। पिछले 3 महीने की अगर बात की जाए तो डीजल और पेट्रोल के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर में वृद्धि हो चुकी है।
अकारण बढाये जा रहे हैं दाम
वही पर कां्रगेस जिलाध्यक्ष व नजीर पेट्रोल के संचालक नजीर अजहर का कहना है कि विगत महिनो में न तो कच्चे तेलों के दामों में इजाफा हुआ है और ना ही किसी तरह का कोई तेल संकट से सरकार को जूझना पड़ा है, उसके बाद भी तेल के दामों में वृद्धि की जा रही है। वहीं, बजट में कृषि सेस के नाम पर टैक्स जोड़ा गया है। हालांकि सरकार द्वारा कृषि सेस लगाने पर इसका भार उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ने की बात तो कही है।
as

+ There are no comments
Add yours