लखनपुर में युवक से ऑनलाइन ठगी का शिकार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

28 वर्षीय युवक से ऑनलाइन ठगी का शिकार लखनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 धोखाधड़ी का मामला कायम कर जांच में जुटी थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा बताया गया कि दिन शनिवार को प्रार्थी स्वपनिल शर्मा पिता स्वर्गीय रमेश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी जूनाडी से शिकायत मिली कि ऑनलाइन बिजनेस के नाम से एटीएम का डिटेल देने के उपरांत उसके खाते से ₹3799 का ठगी किया गया बताया गया कि दिन शनिवार को स्वप्निल शर्मा अपने दुकान पैलेस रोड में बैठा हुआ था तभी एक नंबर 8676 9327 61 से एक महिला के द्वारा फोन किया गया जिसमें अपने को ऑनलाइन बिजनेस के बारे में राजस्थान जयपुर से बात करना बताई गई जिसमें ऑनलाइन होटल प्लेन ट्रेन सहित तमाम प्रकार की ऑनलाइन बिजनेस के संबंध में लालच दिया गया तत्पश्चात प्रार्थी के द्वारा अंतिम में एटीएम का डिटेल पूछा गया और उसे डिटेल बता दिया गया तत्पश्चात कुछ समय उपरांत उसके अकाउंट से ₹3799 कट चुके थे तत्पश्चात इसकी सूचना लखनपुर थाने में दी गई जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 धोखाधड़ी का मामला अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours