मैनपाट महोत्सव के लिए ब्लॉक स्तरीय कर्मा सुगा नृत्य शैला नृत्य बार नाचा प्रतियोगिता का आयोजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

मैनपाट महोत्सव के लिए ब्लॉक स्तरीय कर्मा सुगा नृत्य शैला नृत्य बार नाचा प्रतियोगिता का आयोजन कर शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम को मैनपाट महोत्सव में कला प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

लखनपुर विकासखंड में शिक्षा विभाग के द्वारा आने वाले मैनपाट महोत्सव मैं क्षेत्रीय कला का प्रदर्शन दिखाने के लिए प्रशासन जिला कलेक्टर के निर्देश में शिक्षा विभाग के द्वारा कर्मा नृत्य, सुगा नृत्य , शैला नृत्य बार नाचा जैसे क्षेत्रीय कला एवं नृत्य कारों को और कलाकारों को मंच मिल सके और अपना कला का प्रदर्शन आम लोगों तक पहुंच पाए जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि विकासखंड स्तरीय क्षेत्रीय नृत्य ,गीत ,कलाओं को प्रतियोगिता कर जिन ग्राम पंचायतों के सामूहिक नृत्य जैसे कई अलग-अलग कला प्रदर्शनी किया जाय और जिनका प्रदर्शन अच्छा हो उसे मैनपाट महोत्सव में मंच में प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा तथा वहां श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी छत्तीसगढ़ शासन की ओर से किया जाना है इस पूरे आयोजन में मुख्य रूप से लखनपुर के मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता का महत्वपूर्ण भूमिका रही साथी उनके कई सहयोगी भी इस क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours