जिला अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे अमरजीत भगत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

9 फरवरी मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ बैकुंठपुर जिला कोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के खाद्य एवं सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत मुख्य अतिथि होंगे । वहीं पर जिला सत्र न्यायाधीश ओ पी गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव शैलेंद्र दुबे प्रतिनिधि बार काउंसिल ऑफ इंडिया प्रवीण गुप्ता तत्कालीन अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति राज्य विधिक परिषद आलोक कुमार गुप्ता सदस्य राज्य विधिक परिषद छत्तीसगढ़ एवं चंद्र प्रकाश जांगड़े सदस्य राज्य विधिक परिषद छत्तीसगढ़ मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर छिंदड़ांड बैकुण्ठपुर में शाम 4 बजे आयोजित किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours