राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि —-कुंवरपुर के पास ट्रिप टेलर और ट्रक में भिड़ंत — ठेकेदार की लापरवाही के कारण बढ़ी सड़क दुर्घटना

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर सड़क दुर्घटनाओं बड़ी जिसके कारण आए दिन अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के निर्माणाधीन सड़क में सड़क दुर्घटनाएं होने की चर्चाएं सुनने को मिलती रहती हैं विगत कुछ समय पहले दो बसें सड़क दुर्घटना हो चुकी थी जिसमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है तथा कई मालवाहक वाहनों में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसका मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि ठेकेदार एवं एनएचके इंजीनियर एसडीओ तथा की घोर लापरवाही देखी जा सकती है जहां एक तरफ सड़क निर्माण कराया जा रहा है तो दूसरी ओर डायवर्सन बहुत ही शकरा दिया जा रहा है तथा आवागमन में बड़े-बड़े खड्डे देखे जा सकते हैं जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है ।


इसी मार्ग में आज ग्राम कुंवरपुर मैं एक ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमएच 8333 चालाक बच्चन राम पिता सुमन राम उम्र 38 वर्ष एवं टिप ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एजे 0589 के चालक सलाउद्दीन अंसारी पिता हकीम मिया उम्र 32 वर्ष मालवाहक वाहन विपरीत दिशा से आ रहे हैं और आमने-सामने भीड़ गई वही दोनों वाहन की गति कम होने के कारण दोनों चालक एवं परिचालक बाल बाल बचे किसी तरह ग्रामीणों के द्वारा उनको बाहर निकाला गया तत्पश्चात दोनों सुरक्षित बताए गए।
ठेकेदार के द्वारा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही देखी जा सकती है जिसके कारण यह मार्ग कछुआ चाल की तरह ठेकेदार निर्माण कार्य मनमानी बतौर किया जा रहा है तथा शहरी क्षेत्र में क्षेत्रवासियों के द्वारा यह भी शिकायत है कि जिस तरह से ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य तो कराए जा रहे हैं परंतु लगातार पानी की क्विरिंग वह छिड़काव नहीं किए जाने से सड़क किनारे बने दुकानों में दुकानदार सहित ग्राहकों को काफी दोनों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण कई लोगों को इस सड़क निर्माण में सांस की बीमारी थी हो गई है।।
तथा सड़क निर्माण में राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियर एसडीओ ई ई मौका का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है और सड़क में ठेकेदार के द्वारा मनमानी बताओ और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण कई जगह निर्मित सड़क मार्ग में टूटने एवं फटने सहित कई स्थानों में घटिया निर्माण भी देखा जा सकता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार डेरी प्रोजेक्ट के द्वारा सड़क निर्माण में उपयोग हो रहे गिट्टी रेता सहित मुरूम जैसे तमाम उत्खनन में खनिज विभाग के द्वारा कहीं भी राइटिंग जारी नहीं किए जाने के कारण भी राजस्व का नुकसान हो रहा है वही ठेकेदार के द्वारा शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है जिसे देखते हुए कुछ दिन पूर्व सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर डी वी प्रोजेक्ट्स के द्वारा लगाए गए रे ना नदी पर पोकलेन जेसीबी एवं उसके तीन वाहनों पर अवैध उत्खनन करते हुए खनिज राजस्व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई थी।
लखनपुर क्षेत्र वासियों के द्वारा जिस तरह से ठेकेदार के द्वारा कछुआ चाल से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा आम लोग धूल के उड़ते गुब्बारे सहित आए दिन सड़क दुर्घटनाओं से परेशान होकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम करने की भी बात कही जा रही है।

1 -बयान- राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ नितेश तिवारी के द्वारा इस विषय में पूछे जाने पर बताया गया कि विभाग के द्वारा जानकारी देने के उच्च अधिकारी द्वारा ही जानकारी उपलब्ध कराया जाना बताया गया वही ई ई बीके पथोरिया से भी संपर्क किए जाने पर मोबाइल रिसीव नहीं किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours