तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
थाना क्षेत्र के रजवार मुहल्ला जूना लखनपुर- नगर पंचायत वार्ड क्र 10 निवासी श्री मती शिवानी देवनाथ पति संजय देवनाथ 40 ने अपने 16 वर्षीय नाबालिग के 9 फरवरी को घर में बिना बताए कहीं चले जाने या किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह व्यक्त करते हुए थाना लखनपुर- में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया के लिखाये हुलिया के अनुसार नाबालिग का रंग सांवली उंचाई 04 फिट03ईच सफेद रंग का स्वेटर काले रंग का जिस बाजारू चप्पल पहने हुए सरगजिहा , हिन्दी भाषा बोलती है तथा कक्षा 10 वीं छात्रा है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों लड़की के सखी सहेलियों से पता तलाश किया परन्तु उक्त नाबालिग लड़की का पता नहीं चल पाया है । लिहाजा परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस लापता नाबालिग की पतासाजी करने जुटी है।
as

+ There are no comments
Add yours