साप्ताहिक बाजार स्थल में हेडपंप उत्खनन कराये जाने की मांग

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

जनपद पंचायत क्षेत्र के वनांचल ग्राम लोसगा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार स्थल में हेडपंप उत्खनन कराये जाने की मांग पंचायत वासीयों सहित बाजार में रोजगार करने वाले क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से किया है।विगत वर्ष 2017 से लगने वाले लोसगा ग्राम के इस साप्ताहिक बाजार प्रांगण में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है जिससे बाजार में आने वाले ग्राहकों दुकानदारों को शुद्ध पेयजल के लिए यत्र तत्र भटकना पड़ता है। ग्रामवासियों ने मांग के साथ शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours