“न्यू लाईफ” में मना राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के छात्राओं ने मनाया राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


”न्यू लाइफ“ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट आॅफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के छात्र-छात्राओ द्वारा 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय एवं शर्मा हाॅस्पिटल में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के बारे में स्वास्थ्य षिक्षा दी गई। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देषानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा (अल्बेण्डाजोल) समुदाय स्तर पर खिलाया जाता है। अल्बेण्डाजोल की खुराक 01 से 02 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 03 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को एक पुरी गोली दी जाती है। बच्चों को एनीमिया एवं कुपोषण से बचाने हेतु राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपुर्ण सेवा है।

टीएनएआई (द टेªण्ड नर्सेस एसोसिएषन आॅफ इंडिया के अनुसार प्रतिवर्ष 10 फरवरी को नेषनल डिओर्मिंग डे अर्थात राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का मुख्य उद्देष्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कृमि से बचाना है। इस स्वास्थ षिक्षा के द्वारा बच्चों में होने वाले पेट के कीडों से मुक्ति दिलाना, स्वास्थ बेहतर बनाना तथा संतुलित आहार का सेवन करना है, कृमि बच्चों की आंत में रहते है, जीवित रहने के लिए बच्चों के जरूरी पोषक तत्व का सेवन करता है, जिससे बच्चों में कुपोषण की समस्या उत्पन्न होती है, कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण फैलता है। कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय- बच्चों के नाखून साफ एवं छोटे रखे स्वच्छ पानी पीऐ, भोजन को ढ़क कर रखें, स्वच्छ पानी से फल एवं सब्जियां धोए, घरों के आस-पास साफ सफाई रखे एवं खुले में शौच न करें।
इस पूरे स्वास्थ षिक्षा का आयोजन जिला चिकित्सालय एवं शर्मा अस्पताल में नर्सिंग फैकल्टि पूजा केवट एवं पूनम साहु के मार्गदर्षन में हुआ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours