उत्कर्ष योजना के तहत प्रवेश हेतु 19 फरवरी तक आवेदन …. प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों में किया गया आंशिक संषोधन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेष परीक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों में आंषिक संषोधन किया गया है। जिसके अनुसार विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही आवश्यक अहर्ता में छात्र छत्तीसगढ़ राज्य में मान्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो, इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा वर्श 2019-20 में कक्षा चैंथी की परीक्षाएं नहीं होने के कारण जनरल प्रमोषन के इच्छुक सभी विद्यार्थी हों। पालक की समस्त स्त्रोतो से वार्षिक आय रूपये 2.50 लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजनान्तर्गत आवेदन कर सकेंगे।
प्रवेष परीक्षा में षामिल होने हेतु इच्छुक विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उत्तीर्ण परीक्षा एवं जनरल प्रमोषन की अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति, विद्यार्थी के फोटोग्राफ, आयकर दाता न होने का प्रमाण-पत्र एवं चयन होने पर राज्य के किसी भी उत्कृश्ठ एवं प्रतिश्ठित षाला में प्रवेष दिलाने हेतु पालक की सहमति पत्र के साथ प्रवेष हेतु 19 फरवरी 2021 तक अध्ययनरत षाला में आवेदन जमा कर सकते हैं।
पात्र छात्र एवं छात्राओं के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 7 मार्च 2021 को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ओड़गी नाका के पास स्थित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours