पेयजल कमी की आहट – हेडपंप है पर पानी नहीं

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

ब्लाक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में अभी से ही शुद्ध पेयजल कमी होने की आहट होने लगी है जबकि गर्मी का मौसम आने में करीब दो माह का अवधि बाकी है । क्षेत्र के कई गांवों में हेडपंप खुद बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं ऐसे में प्यासे जरूरतमंद ग्रामवासियों का आलम क्या होगा सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। यदि बात की जाए ज प क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसगा के आश्रित बस्ती चारपारा में ग्राम पंचायत लोसगी के मुहल्ला पंडरीपानी में तथा ग्राम जमदरा एवं,कुन्नी के वार्ड क्रमांक 07मे ग्राम पंचायत बेलदगी के वार्ड क्रमांक 03 व 04 ग्राम अमदला सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों की तो कई पंचायतों में सार्वजनिक हेडपंप बेकार बिमार हालत में पड़े अपने बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। ग्रामीणों के बार बार पंचायताधिपतियो से आग्रह करने पर भी खराब हो चुके हेडपंपो का सुधार नहीं हो सका है। यह भी काबिले जिक्र है कि पी एच ई विभाग के पास इतना फुर्सत नहीं है कि ख़राब हेडपंपो को संज्ञान में लेते हुए सुधार करे। दरअसल गांव कस्बों में हेडपंप तो है लेकिन ग्रामीण ही नहीं अलबत्ता हेडपंप खुद प्यासे हैं। लिहाजा क्षेत्रवासियों ने ख़राब हो चुके हेडपंपो की सुधार किए जाने की मांग करते हुए शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours