तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
कृषि विस्तार अधिकारी व प्रभारी एसडीओ का आपसी विवाद और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विपिन दुबे ने थाने में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी व प्रभारी एसडीओ कृषि विभाग धनंजय सोनी और अन्य पर गाली व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है । बताया कि उसने अपने बेटे के इलाज के लिए तीन लाख लोन के लिये आवेदन दिया था । इसके लिए वह दोपहर 12:00 बजे एसडीओ कार्यालय गया जब बाबू मनोज शर्मा ने बताया कि उसने दस्तावेज भेजा दिया था लेकिन साहब दस्तखत नहीं कर रहे हैं वह धनंजय के पास गया तो उन्होंने उसे कार्यालय के बाहर जाने की कहते हुए धक्का देकर निकाल दिया इसके बाद धनंजय, परिहार और सर्वेयर ने उसे डंडे से पीटा इससे उसे काफी चोट आई है ।
कृषि विस्तार अधिकारी विपिन दुबे ने एसडीओ धनंजय सोनी को रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया कहा कि बेटे के इलाज के लिए उसने लोन के लिए विभाग में आवेदन दिया है लोन पर पेपर आगे बढ़ाने के नाम पर एसडीओ सोनी ने 20 हजार मांगे थे इसकी जानकारी लेने गया तो उसके मेरे साथ मारपीट की है ।
वहीं प्रभारी एसडीओ धनंजय सोनी का कहना है कि अपने बचाव के लिये मेरे ऊपर लगाया गया मारपीट और रिश्वत का आरोप गलत है विपिन शराब के नशे में ऑफिस आए और गाली गलौज व मारपीट की है। और अब शब्दों का प्रयोग कर कार्यालय माहौल खराब किया मैंने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है ।
सचिन सिंह
थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ ।
as



+ There are no comments
Add yours