तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
जनपद क्षेत्र के कई ऐसे ग्राम पंचायत है जहां हितग्राहियों को शासन प्रशासन द्वारा आवास बनाए जाने स्वीकृति तो मिल गई है हितग्राहियों ने अपने आवास भी बना लिए हैं परंतु निर्माणाधीन आवास के किस्त नहीं मिलने शिकायत होने लगी है जिससे हितग्राहियों को जनपद पंचायत कार्यालय का महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है इसी कड़ी में जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयपुर ख निवासी परशुराम पिता कुशऊ राम जाति गोड 60 वर्ष पीएम आवास का आखिरी किस्त पाने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय का महीनों चक्कर लगा रहा है हितग्राही ने बताया कि उसका पीएम आवास बनकर तैयार है परंतु स्वीकृत राशि का अंतिम किस्त उसे नहीं मिल पाया है तथा यह बात भी सामने आई है कि उसके बैंक खाते में होल्ड लगा हुआ है जिसे परेशान हितग्राही जनपद पंचायत कार्यालय का चक्कर काटने मजबूर है हितग्राही ने जानकारी में यह भी बताया कि पूर्व में स्वीकृत आवास के लिए दो किस्त का भुगतान कर दिया गया है अब मजबूर हितग्राही को अंतिम किस्त पाने के लिए कार्यालय जनपद पंचायत में ऐडी रगड़ना पड़ रहा है हितग्राही ने समय पर पैसा दिलाए जाने संबंधित विभाग शासन प्रशासन से मांग किया है
as

+ There are no comments
Add yours