कुमार गार्डन एवं कुमार वाटिका का लोकार्पण किया मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव गत 13 फरवरी को कोरिया कुमार के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कोरिया जिले में स्व रामचंद्र सिंहदेव की स्मृति में नगरपालिका शिवपुर-चरचा में निर्मित कुमार गार्डन एवं नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में निर्मित कुमार वाटिका का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां स्व. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।


कोरिया जिला आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व शिवपुर चरचा अध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव सिंह (काजू), आशीष डबरे, जिला उपाध्यक्ष बृजवासी तिवारी, रामकृष्ण साहू विधायक प्रतिनिधि, अजय सिंह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश सचिव वेदांति तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी श्रीमती आशा साहू जनपद उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
श्री सिंहदेव ने सर्वप्रथम नगरपालिका शिवपुर-चरचा में राजीव गांधी चैक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार गार्डन का उद्घाटन कर यहां स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंहदेव ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कोरिया कुमार को नमन किया एवं उनके जीवनकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन पर कोरिया कुमार की विशेषज्ञता का लोहा पूरे देश-दुनिया ने माना था। कोरिया जिले के विकास में भी उनके योगदान को अपने संबोधन में स्मरण करते हुए श्री सिंहदेव ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बैकुण्ठपुर में स्व रामचंद्र सिंहदेव को समर्पित कुमार वाटिका का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

जयंती पर हुआ भण्डारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व मंत्री एवं कुमार साहब के नाम से मशहूर स्व. रामचन्द्र सिंहदेव की जयंती पर कोरिया पैलेस के पीछे समाधि स्थल पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय ही नहीं पूरे जिला भर के लोगों ने शिरकत किया। इसी स्थल पर स्व. रामचन्द्र सिंहदेव को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देर शाम छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चलता रहा। इसका लुत्फ भारी संख्या मंे खासकर ग्रामीण जनों ने लिया।

पाकीटमार सक्रिय रहे

भीड़ भाड़ का फायदा लेने पाकिटमारों की सक्रिया भी कई लोगों के मुसीबत का कारण बनी। लगभग आधा दर्जन लोग जेब कतरों का शिकार हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंचनपुर के सुनील साहू के जेब से अज्ञात जेब कतरों ने पर्स गायब कर दिया। पर्स में 4-5 हजार रूपये नगद व एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात भी थे।

पहली बार पहुंचे संसदीय सचिव के पति


स्व. रामचन्द्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करने पहली बार संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के पति ए. घोष और उनके दो पुत्र कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर आये थे। जिन्हें देखने की भी उत्सुकता आम लोगों के मन में थी।

कई मंत्री नहीं आये, विलम्ब से पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. चरण दास महंत एवं अध्यक्षता के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया को शामिल होना था लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुये। वे भी लगभग 5 घण्टे की विलम्ब से कार्यक्रमों में शामिल हुये।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours