जिले में 52हजार से ज्यादा पंजीकृत श्रमिक कर रहे मनरेगा में काम, रोजगार दिवस के आयोजन से बढ़ रही जागरूकता

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुसार हर ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इससे कोरिया जिले के पांचों जनपद पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के तहत 52 हजार से ज्यादा पंजीकृत नरेगा श्रमिक रोजगार मुलक कार्यों में नियोजित किए गए हैं। लगातार रोजगार दिवस के आयोजन से ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से उन्हें अकुशल श्रम की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

इस सम्बंध में ज्यादा जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर कोरिया और जिला कार्यक्रम समन्वयक एस एन राठौर के मार्गदर्शन में निरन्तर रोजगार दिवस का आयोजन कर अकुशल श्रमिकों को मनरेगा के तहत 100 दिवस का सुनिश्चित रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि पहले जनवरी माह के अंत में कोरिया जिले के 300 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में लगभग 40 हजार श्रमिक मनरेगा योजना के स्वीकृत कार्यों में अकुशल श्रम कर रहे थे।

इसके बाद कलेक्टर कोरिया श्री राठौर के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर रोजगार दिवस के आयोजन से निरन्तर श्रमिकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 7 फरवरी को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन होने के बाद जिले में 52 हजार पंजीकृत श्रमिक मनरेगा योजना के तहत काम की मांग कर कार्यस्थल पर नियोजित किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि रोजगार दिवस के आयोजन के साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों के अन्य मांग और समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।

आज की स्थिति में कोरिया जिले में बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत 87 ग्राम पंचायतों में चल रहे 13 हजार से ज्यादा श्रमिक मनरेगा योजना में कार्यरत हैं। वन्ही खड़गंवा जनपद पंचायत के 66 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत चल रहे कार्यों में 11हजार से ज्यादा श्रमिक मनरेगा योजना में कार्यरत हैं। इसी प्रकार भरतपुर जनपद के 59 ग्राम पंचायतों में 8300 से अधिक श्रमिक तथा सोनहत के 39 पंचायत में 8हजार से ज्यादा श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ जनपद के 59 ग्राम पंचायतों में 11हजार से ज्यादा श्रमिक मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में रोजगार की गारंटी पा रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours