मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की कार्यवाही चोरी का कोयला सहित 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


जिले की पुलिस ने अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व जानकारी देने हेतु क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाया हुआ है इसी परिपेक्ष्य में रविवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को मुखबीर ने सूचना दिया कि एक 407 वाहन में कोयला लोड कर पटना जिला कोरिया से माजा-रामानुजनगर की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने तत्काल थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एएसआई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, आनंद सिंह, देवदत्त दुबे, विकास पटेल व संजय राजपूत की टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया।


पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने ग्राम माजा के पास घेराबंदी लगाया तभी एक 407 वाहन आते दिखा जिसे रोकवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड पाया गया जिसके संबंध में वाहन के चालक विजय बघेल पिता बच्चालाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा, थाना पटना, जिला कोरिया से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन में लोड करीब 3 टन कोयला कीमती करीब 25 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा 407 वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3258 को जप्त कर आरोपी विजय बघेल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि रेलवे साईडिंग कटोरा में कोयला से भरे वाहनों के आने पर वाहन से कोयला चोरी करते थे और इकट्ठा हुए कोयला को ईंट भट्ठों में बिक्री किया जाता था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours