तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ को ज्ञापन दे कर सेवा पुस्तिका सत्यापन करने की मांग की। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ पवन दुबे ने मनेन्द्रगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सोंपकर विकास खंड मैं कार्यरत समस्त lb संवर्ग की सेवा पुस्तिका का सत्यापन करवाए जाने की मांग की हैं विकास खंड शिक्षा अधिकारी के स्थापना शाखा मैं लगभग 600 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें से 408 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन 2 वर्ष पूर्व करवाया गया मगर 192 शिक्षको का आज तक सेवा पुस्तिका का सत्यापन नही करवाया जाना समझ से परे हैं इस सम्बद्ध मैं ब्लॉक अध्यक्ष पवन दुबे ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को इस पर त्वरित कार्यवाही कर संघठन को सूचित करने का आग्रह किया है।
as

+ There are no comments
Add yours