तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को बैकुन्ठपुर समेत कई इलाको में बारिश हुई। इसका कारण बंगाल में आने वाली नमी से क्षेत्र में कडाके की इंउ महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बादल छाने और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 22 फरवरी से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। वही पर सुबह 12 बजे क्षेत्र में आई तेज आंधी के बाद दिन भर रुक रुक बारिष होती रही। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम बिगडा है। वही पर बारिष व आंधी के कारण क्षे के अधिकांष हिस्सो में बारिष व आंधी के कारण दिन भर बिजली बंद रही।
वही पर दूसरी ओर कोरिया जिले के खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लाखों रुपए का धान भींग गया। भंडारण में देरी से केंद्रों में खुली जगहों पर हजारों बोरों में हजारो क्विटल धान रखा हुआ है। जहां पर्याप्त कैप कवर नहीं है। जबकि खरीदी केन्द्रों में प्रशासन से तय भंडारण क्षमता के हिसाब से सुरक्षा के लिए कैपकवर आदि की व्यवस्था होती है फिर भी इस बार भी बड़ा नुकसान होगा। जानकारी अनुसार समिति केन्द्रों में खरीदे गए धान को बारिश से बचाने जो कैप कवर रखे गए हैं वह भी फट गया है, तो वहीं कई केन्द्रो पर किसानों की मेहनत के धान को लापरवाही पूर्वक ढंका गया है जिससे खरीदी केन्द्रों में धान भींग रहे हैं, ऐसे में आगे भींगे धान पर अंकुरण का खतरा बढ़ गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में कोताही
खरीदी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरत रहे हैं। जिसके चलते कई खरीदी केंद्रों में कैप कवर नहीं खरीद पाए हैं। समितियां पिछले साल के तिरपाल से काम चला रही हैं वह भी काफी खराब हो चुके हैं। पुराने कवर को इस्तेमाल में लाने से बारिश का पानी धान की बोरियों तक पहुंच रहा है।
as


+ There are no comments
Add yours