संपदा महिला मंडल द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

संपदा महिला मंडल एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र अध्यक्षा पूनम सिंह के मुख्य आतिथ्य में महिला हितों के संबंध में गरिमा मय कार्यक्रम का आयोजन करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व स्वच्छता को हमेशा प्रथम रखने के अभियान के साथ सेनेटरी पैड का वितरण किया गया जिसका लाभ 80 बालिकाओं व महिलाओं को प्राप्त हुआ

वही महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपमा दुबे व डॉ नीना अपरा द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सामान्य स्वास्थ्य के अलावा माहवारी से संबंधित बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

। इस अवसर पर पूनम सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल ने अपने विचार प्रकट करते हुए माहवारी के दौरान अधिक सफाई रखने व स्वास्थ्य के प्रति सजगता तथा कोई तकलीफ होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेने पर विशेष बल दिया आयोजन में पूनम सिंह के नेतृत्व में सरोज सिंह सबीहा अहमद द्रोपती गुप्ता सुनीता राय विभा सिंह अर्चना गोलाइट, लक्ष्मी साहू, सुरेखा रीता मार्टिन पुष्पा बेंगरा ग्लोरिया मशीन एम ए म जान गीता कुलदीप कुमारी सुलोचना व अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया आयोजन के दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं के द्वारा माहवारी व स्वास्थ्य के संबंध किए गए सवाल व उठाए गए शंकाओं का समाधान डॉक्टर अनुपमा दुबे व डॉ नीना अपरा ने विस्तार से दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours