बरिष के बाद छाया घना कोहरे व ठंड से जन जीवन प्रभावित—— बैकुन्ठपुर के भाडी में गुरुवार को दोपहर में ओलवृष्टि हुई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बारिष के बढे ठंड के साथ घने कोहरे के प्रकोप बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बीते तीन दिनों से बारिष के बाद गुरुवार की सुबह 4 घण्टे तक घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले वाहन को भी परेषनी का सामना करना पडा। इधर तीन दिनों से पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ी है। एक बार फिर से क्षेत्र में ठंड व शीतलहर के कारण आम लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के मध्य रहेगा।


लगातार तापमान में गिरावट के कारण किसानों की भी परेशानी बढ़ने लगी है। अभी रबी फसल में आलू व सब्जी की खेती करने का सही समय है। गेहूं की फसल भी अधिकतर किसानों की पकने के कागार पर है। तो आंधी के कारण खडी फसल को खासा नुकसान उठाना पडा। आलू व प्याज की फसल में झुलसा रोग का खतरा बरकरार रहता है। कृषि वैज्ञानिकों की ओर से शीतलहर के कारण आलू व प्याज की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए नियमित सिंचाई की सलाह की दी गई है।


दिहाड़ी मजदूरों को कामकाज में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आगामी दिनो मं ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार बढ़ रही ठंड व शीतलहर के कारण बीमारियों का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। बढ़ रही ठंड को लेकर लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। कोहरा लगातार घना रहने के कारण वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours