न्यू लाईफ में मना विष्व सामाजिक न्याय दिवस…….. अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट आॅफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के छात्र-छात्राओ के द्वारा 20 फरवरी को विष्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस पुरे कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग फैकल्टि मीरा के द्वारा किया गया। नर्सिंग फैकल्टि मीरा के द्वारा सामाजिक दिवस में इस वर्ष के थीम- ”ए काॅल फाॅल सोषल जस्टिस इन द डिजिटल इकोनाॅमी” के बारे में बताया गया। विष्व सामाजिक न्याय दिवस की स्थापना 26 नवम्बर 2007 को हुई थी, जिसका उद्देष्य विष्व स्तर पर सामाजिक बुराइयो को दुर करने का प्रयास है, साथ ही किसी भी जाति, लिंग या आर्थिक आधार पर भेदभाव न हो, इसके प्रति लोगो को जागरूक करना है।

इस पूरे कार्यषाला का आयोजन मुख्य अतिथी डाॅ. राकेष कुमार शर्मा एवं डाॅ. प्रिंस जायसवाल के उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथीयों के द्वारा विष्व सामाजिक न्याय दिवस अन्तर्गत डिजिटल इकोनाॅमी के पक्ष एवं विपक्ष दोनो मुद्दों पर नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता की सराहना की गयी एवं डिजिटल इकोनाॅमी विषय पर उद्बोधन दिया। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिताओ में ग्रुप डी को प्रथम पुरस्कार एवं ग्रुप ए को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगी विजेताओ को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया एवं आगे बढ़ते हुए सदैव प्रयत्न करने का संदेष दिया गया। उक्त समस्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, समस्त फैकल्टि एवं छात्र-छात्राऐं सहभागी रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours