बैकुन्ठपुर जिला जेल में कोरोना का कहर
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ के कोरिया जिला जेल बैकुन्ठपुर को भी कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है। जिला जेल में निरिद्ध 20 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि जिले के कोराना जाॅच प्रभारी षिषिर जायसवाल के मुताबिक बैकुन्ठपुर जिला कारागार में निरुद्ध तकरीबन 145 बंदियों में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। षुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कारागार में निरुद्ध बंदियों की एण्टीजन टेस्ट में 12, ट्रू नेट व आरटीपीसीआर टेस्ट में 8 की जांच की गई। जिसमें सर्वाधिक 20 बंदी पाजिटिव पाए गए। जिला कारागार में वर्तमान समय में तकरीबन 145 बंदी निरुद्ध हैं। अब लगभग सभी बंदियों की जांच पूरी हो चुकी है।
आईसुलेषन में शिफ्ट किए गए संक्रमित कैदी
बैरक में निरुद्ध रहे बंदियों में से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है कोरोना संक्रमित इन सभी बंदियों को जेल में बनाये गये आईसुलेषन में शिफ्ट करा दिया गया ताकि वे अन्य कैदियों के संपर्क में न आ सकें। इनकी निगरानी में तैनात जेल स्टाफ को पीपीई किट मुहैया करा दिया गया है। कोरोना संक्रमित बंदियों के लिए अलग से मेडिकल टीम स्पेशल बैरक में तैनात कर दी गई है।
जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी
गौरतलब है कि बैकुन्ठपुर जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं। जिला कारागार की क्षमता लगभग 135 कैदियों की है। वर्तमान में यहां कोरिया के जिले के बैकुन्ठपुर के करीब 145 से अधिक बंदी निरूद्ध हैं। जिसकी वजह से कोरोनावायरस ने जेल में इतने कैदियों को अपने चपेट में ले लिया।
as

+ There are no comments
Add yours