कांग्रेसी सत्ता के मद में मदमस्त : लता उसेंडी

Estimated read time 1 min read

पूर्व मंत्री उसेंडी ने की मांग, मामले की हो जांच

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के अंतरंग प्रेम संबंधों से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी सत्ता के मद में मदमस्त है। इस तरह वीडियो के वायरल होने पर सुश्री उसेंडी ने कहा कि बेटियों के स्वाभिमान की चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है और न ही उनके कार्यकर्ताओं को है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये साथ ही डिजिटल डाटा की पूरी जांच होनी चाहिये, ताकि सत्यता पर पर्दा ना डाला जा सके। पूर्व मंत्री सुश्री उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष से कैसे करीबी संबध हैं, किसी से छिपा नहीं है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours