घायल हिरण को बचा कर वन विभाग को सौपा … लोको कालोनी में कुत्तों के हमले से हुआ घायल …..

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

लोको कालोनी वार्ड नम्बर एक में सुबह के समय कुत्तों से घिरे जंगली हिरण को स्थानीय निवासियों की तत्परता से बचा लिया गया । जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह लोको मस्जिद के पीछे जंगल से भटक कर आए हिरण को कुत्तों के द्वारा घेर कर हमला करता देख वार्ड वासियो की सक्रियता से बचा कर वन विभाग को जानकारी दी गयी । वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के प्रभारी रेंजर हीरालाल सेन द्वारा स्टाफ़ को भेज कर घायल हिरण को अपने सुपुर्द में लेकर उपचार किया गया ।

घायल हिरण का पशु चिकित्सक के देख रेख में इलाज किया जा रहा है। हिरण के पूर्ण स्वस्थ होने पर जंगल में ले जा कर छोड़ा जाएगा ।
हीरालाल सेन
प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours