तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के हद्धय स्थल से महज 50 मीटर दूर जोडा तालाब पर सरे आम अवैध रूप से महुआ एवं कोसना षराब खुलेआम बिक रही है जिसकी वजह से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जहां एक ओर ग्रामीण ष्षहरी क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है तो वही दूसरी ओर युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी होते जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के द्वारा बताया जाता है कि ग्रामीण व ष्षहरी क्षेत्रो में शराब दुकान बंद हो गई है परंतु गांवों एवं ष्षहरो में शराब कोचियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले जिस गांव में एक दो कोचिए ही शराब बेचने की हिम्मत कर पाते थे, अब एक गांव में कई कोचिए शराब की बिक्री करने लगे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र इन दिनों शायद ही कोई गांव ऐसा होगा जहां कोचिए शराब की अवैध बिक्री न करते हों। जहां कोचिए शराब की अवैध बिक्री इस तरह कर रहे हैं कि लगता है पुलिस व आबकारी विभाग का कोई डर ही नहीं रह गया है। पहले जब नियमित कार्रवाई होती थी तो लोग गांवों में शराब बेचने से डरते थे, लेकिन अब सख्त व नियमित कार्रवाई नहीं की जा रही है, इससे कोचियों को हौसले बुलंद हो गए हैं।
इसका एक कारण पुलिस का कोचियों को सुबह पकड़कर शाम को छोड़ देना है। शहर क्षेत्र में केवल देशी व विदेशी शराब दुकानें है,जबकि ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें बंद हो चुकी हैं। माना जाता है कि गांवों में जो भी शराब इन दिनों बिक रही है, उसकी निकासी शहर क्षेत्र से ही हो रही है। गांवों में शराब वाहनों को जरिए अलग-अलग रूट से भेजी जाती है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में शराब की नियमित अवैध आपूर्ति की जा सके।
नगर के कई वार्डो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का गोरखधंधा जोरों पर है, जगह-जगह ग्रामीणों को शराब बनाते हुए भी देखा जा सकता है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में महुए की शराब बेहद प्रचलित भी है, जिसके कारण आसानी से मिल जाती है।
as


+ There are no comments
Add yours