तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर के विभिन्न अंदरूनी सड़कों में आज भी मालवाहक गाड़ियों में सवारिया ढोई जा रही हैं और प्रशासन कार्रवाई से पीछे हट रहा है। शादी सीजन शुरू होते ही वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो गई है। वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं।
वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं। रोजना दर्जनों वाहन पुलिस के आंखों के सामने से गुजर रहे हैं। लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। चालक लोड वाहनों पर यात्रियों को बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय सुरक्षा यातायात माह में वाहन चालकों को मालवाहक में सवारियां नहीं बिठाने की बात समझाई गई थी। जिस पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। पैसे बचाने के लिए मालवाहकों से सफर शादी सीजन में ग्रामीण क्षेत्र के लोग चैथिया व बारात के लिए मालवाहकों का इस्तेमाल करते हैं।
बस व अन्य बड़े वाहनों का किराया अधिक होने के कारण लोग मालवाहक को अधिक तवज्जाो देते हैं। मालवाहक वाहन यात्री वाहनों को अपेक्षा सस्ते में उपलब्ध हो जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ठप पड़ी जांच वाहनों की स्पीड जांच करने के लिए यातायात विभाग के पास स्पीडो मीटर लगे वाहन भी हैं।
इसके माध्यम से विभाग अधिक स्पीड व नियम विरुद्घ आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एक किलोमीटर दूर से कर सकता है। लेकिन विभाग द्वारा स्पीडो मीटर वाहन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही वाहनों की चेकिंग करने के लिए पाइंट लगाती है। शादी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक मालवाहक वाहनों में ही बराती ढोए जाते हैं लेकिन पुलिस जांच करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है।
यह है नियम
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मालवाहक वाहनों का इस्तेमाल सिर्फ सामान ढोने के लिए ही किया जाना है। सवारी बिठाना गैरकानूनी है। मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने पर कार्रवाई का प्रविधान है।
वर्जन……
यातायात थाना प्रभारी सुर्जन राजवाडे ने बताया कि चालकों को मालवाहक वाहनों में यात्रियों के खिलाफ एवं अधिक रफतार वाले वाहनो से लागतार कार्यवाई की जा रही है। पुलिस ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखेगी। लोगों को मालवाहक वाहनों में सफर करने से बचना चाहिए।
as

+ There are no comments
Add yours