तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए शासन की ओर से दिशानिर्देशों को पालन करने की हिदायत का असर लोगों पर नहीं है। बिना मास्क लगाए लोग घर से बाहर व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घूम रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। कोरोना लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक संक्रमण बढ़ने से जिला प्रषासन भी चिंतित होने लग गया है। यही यही हाल रहा तो जिले में एक बार फिर दोबारा से लाकडाउन की लगाना पड सकता है। वही पर दूसरे राज्यो से प्रति दिन दर्जनो बस चल रही हैं जिसमें हजारो यात्री प्रतिदिन जिले में आ रहे हैं उनकी विषेष निगरानी की मांग लोग करने लगे हैं। पिछले वर्ष भी जिले में कोरोना का पहला मामला उत्तर प्रदेष से ही आया था। और जिले में कोरोना तक बढा जब मध्य प्रदेष की सीमा से लोगो ने जिले में चोरी छिपे आना षुरु कर दिया।
बैकुन्ठपुर और मनेन्द्रगढ में सबसे ज्यादा संक्रमण
जिले में एक बार फिर कोरोना दस्तक हो चुका है। खासकर जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर और मनेन्द्रगढ में ज्यादा मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते जिला प्रषासन के द्वारा पूरे जिले में मास्क अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए है।
लापरवाह हुए लोग
जिला प्रशासन लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही है। दुकानदारों से अपील कर रही है कि दूरी का ध्यान रखें। इन सबके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ी पड़ी है।
सरकारी कर्मचारी भी बेपरवाह
कोरोना संक्रमण को लेकर जिला मुख्यालय के शासकीय कार्यालयों में सरकारी कर्मचारी ही बेपरवाह देखे जा सकते है। मानो सब कुछ पहले की तरह हो गया हो। तमाम सरकारी कार्यालयो के कर्मचारी और अधिकारी कोरोना संक्रमण को लेकर बेखौफ हो गए हैं। न तो मास्क का उपयोग हो रहा है और न ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने जारी किया दिशानिर्देश
इन दिनो जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की संभावनाएं देखी जा रही है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना नियंत्रण और रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रशासन के नियमों के उल्लंघन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए है।
मास्क नही पहना तो 100 जुर्माना
प्रशासन ने मास्क नही लगाने वालों को 100 रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश जारी कर दिया है। सार्वजनिक स्थलों में अब थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले भर में इस दौरान विगत 3 दिनो से हो रही कार्यवाईयो में लगभग 350 लोगो के जुर्माने वसुले गये है।
as



+ There are no comments
Add yours