जिले में कोरोना विस्फोट, मिले 47 संक्रमित, जिला प्रषासन के ठोस कदम का इंतजार

Estimated read time 1 min read

Add New Post

SavingPreviewPublish00/100Add title

कोविड हास्पीटल के बजाय घर पर 95 फिसद संक्रमितो के ईलाज पर उठे सवाल

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना संक्रमितों की रफ्तार पूरे देश व प्रदेष में लगातार बढ़ रही है, कोरिया जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है, जिसमें सोमवार को जिले में कुल 47 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिसके चलते जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5774 हो चुकी है। सबसे आष्चर्यजनक बात यह है जिले में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव प्रकरण 175 हैं जबकि जिले के कोविड हास्पीटल में मरिजो की तादात मात्र 14 हैं जिनका ईलाज बैकुन्ठपुर के कंचनपुर में किया जा रहा है। वही पर बढते कोरोना सं्रमकण के बावजूद जिले के कोविड चिकित्सालय में सं्रकमित न के बराबर है। जबकि होम आइसोलेशन में 161 लोगो अपना उपचार स्वंय करा रहे हैं।

जिले के तीनो शहर संक्रमण की जद में

एक ओर जहां आज जिले में कुल 47 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उनमें से 9 मरीज जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में ही पाए गए हैं, जिसके चलते यह कहा जा सकता है कि अब जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में भी संक्रमण ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। जबकि चिरमिरी में लगातार दूसरे दिन 19 कोरोना पाजेटिव सामने आये। वही पर मनेन्द्रगढ में भी 19 कोरोना से ग्रसित पाये जाने के बाद षहरो जिला प्रषासन की कुव्यवस्था को सामने ला दिया है।

जिला प्रषासन पर उठे सवाल

सडको पर कडाई नही होने के कारण धीरे धीरे कोरोना अपना पैर षहर के साथ साथ ग्रामिण क्षेत्रो में भी में फैलने की आषंका बलवती हो चली है। आवश्यकता है लोगों को सावधान रहकर अपने आप को बचाने की, किंतु जिस तरह से इन दिनों हालात देखने को मिल रहे हैं, उसके चलते यह कहां जा सकता है इस लोगों में अब लापरवाही बढ़ती जा रही है।

आयोजनो पर लगे तत्काल रोक

लगातार देखे में आ रहा है कि लोगो के द्धारा विभिन्न तरह के आयोजन किये जा रहे हैं जिसमें कोरोना के नियमो की जिस प्रकार से धज्जिया उठाई जा रही है। जिस पर जिला प्रषासन का मौन रहना समझ से परे नजर आ रहा है। जानकारो का कहना है कि यदी हालत को देखते हुए कोई ठोस कदम नही उठाये गये तो फिर आने वाले दिनो में समाज को कोरोना के कहर से कोई नही बचा सकता। लोगो का कहना है कि एैसे आयोजको को अपनी नैतिक व समाजिक जिम्मेदारियो का प्रर्दषन करना चाहिए।

निगरानी की जरुरत


जिस तरह से इन दिनों में त्योहारी सीजन सामने हैं, इसकी तैयारी भी आम लोगों तथा व्यापारियों द्वारा भी की जा रही है जिसके चलते हालात देखकर यह कहा जा सकता है कि त्योहारी सीजन में संक्रमण का दायरा और भी बढ़ सकता है तथा ज्यादा लोग भी चपेट में आ सकते हैं। इसलिए लोगों को अब ऐहतिहात बरतना जरूरी है।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours