तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शिवनगर और अंबिकापुर के मध्य लगभग 54.40 किमी सड़क निर्माण ठेकेदार को किया जाना जिसमें सरगुजा कलेक्टर की आदेशों का खुले आम उड़ाई जा रही है धज्जियां वही सड़क निर्माण ठेके कंपनी के द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण किए जाने से तथा जगह-जगह में यातायात एम सुरक्षा संबंधित बोर्ड नहीं लगाए जाने पर आए दिन सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है किसी तारतम में-
बीते दिन गुरुवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे ग्राम पूहपूहपटरा अपने रिश्तेदार के यहां राहुल कुमार पिता प्रभु राम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरपुर वार्ड क्रमांक 35 जोड़ा तालाब अंबिकापुर अपने साथी सुदर्शन के साथ अपने छोटे भाई के शादी के लिए बकरा लेकर अंबिकापुर की ओर मोटरसाइकिल अपाचे सोल्ड में रात्रि लगभग 9:00 बजे लहपटरा और सींगीटाना के मध्य अधूरे निर्माणाधीन सड़क के पास अंबिकापुर की ओर से आ रही स्कार्पियो cg15 dh7 956 के चालक के द्वारा सड़क अधूरे निर्माण के कारण स्कॉर्पियो चालक अनियंत्रित होकर सीधे मोटरसाइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे चालक राहुल कुमार पिता प्रभु राम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरपुर हाल मुकाम जोड़ा तालाब अंबिकापुर का मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी सुदर्शन के सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे लखनपुर पुलिस के द्वारा 112 के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिससे प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वही स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डी एच 7 956 भी पलट कर चारों चक्का ऊपर हो गई थी और उससे स्कार्पियो चालक मौके से फरार होना बताया गया पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर इसके उपरांत अज्ञात इसकारपिओ चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 279 337 304 (अ)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
विगत 17 मार्च को सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर और शिव नगर के मध्य निरीक्षण किया गया था और ठेका कंपनी सहित एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि डायवर्टेड सड़क को पर डामर युक्त सड़क निर्माण कराया जाए और सड़क पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डायवर्टेड स्थानों पर रेडियम से बने दिशा सूचक बोर्ड जगह जगह लगाई जाए जिससे सड़क हादसों में कमी आए परंतु सरगुजा कलेक्टर कि इन आदेशों को एनएच सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं कहीं भी उनके दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours